{"_id":"60f85eb28ebc3e700e3ebd53","slug":"prepare-a-blueprint-for-tourism-development-and-beautification-in-three-days-dm-mahoba-news-knp641601030","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में तैयार करें पर्यटन विकास एवं सुन्दरीकरण का खाका: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में तैयार करें पर्यटन विकास एवं सुन्दरीकरण का खाका: डीएम
कोठी तालाब का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
चरखारी (महोबा)। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को चरखारी को पर्यटन के रूप में विकसित करने का खाका तैयार करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। कार्य में हीलाहवाली पर डीएम ने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
चरखारी ही नहीं बल्कि पूरे जिले में पर्यटन संभावनाओं की तलाश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार कर रहे हैं। जनपद मुख्यालय में कई कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यालय के बाद अब जिलाधिकारी चरखारी के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के लिए तैयार करना है। जिलाधिकारी ने पर्यटन के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके सोनकर से एक सप्ताह के भीतर एस्टीमेट तैयार करे निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद पालिका की टीम प्रस्तावित कार्यो की नापजोख में जुट गई। अधिशाषी अधिकारी सोनकर ने कहा कि 48 घंटे के अंदर स्टीमेट तैयार किए जाने के निर्देश भी अवर अभियंता को जारी किए हैं। कोठी तालाब के किनारे बने स्टेट गेस्ट हाउस को गिरने से बचाने की पहल भी जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है। जिसमें उन्होंने भवन को संरक्षित स्मारक के रूप मे दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चरखारी पियूष जायसवाल, नायब तहसीलदार, लेखपाल लक्ष्मण यादव, लेखाकार अयूब खां, लिपिक संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना, तेज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।