फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Preparations complete, today's victory rath yatra of SP will come

तैयारियां पूरी, आज आएगी सपा की विजय रथ यात्रा

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, today's victory rath yatra of SP will come
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को विजय रथ यात्रा लेकर महोबा पहुंचेंगे। शहर के पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में वह दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा मुखिया के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशाल मंच के साथ जनसभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। रथ यात्रा के दौरान भीड़ जुटाने और अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए दावेदारों में होड़ मची है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तिथियां भले ही घोषित न हुईं हो लेकिन प्रमुख राजनैतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। बुंदेलखंड की वीरभूमि महोबा से 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के बाद सभी प्रमुख दल महोबा को केंद्र बना रहे हैं। 27 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम होने के बाद अब बुधवार को सपा मुखिया रथ यात्रा लेकर महोबा पहुंचेंगे। शहर में रथ यात्रा के बाद पुलिस लाइन के विशाल ग्राउंड से जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रथ यात्रा व जनसभा को लेकर पूरे दिन मंच तैयार करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं चलती रहीं। रथ यात्रा मार्ग को होर्डिंग व बैनरों से पाटा गया है। संभावित प्रत्याशी अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए जोर लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक बड़े व्यापारी संगठन के नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ले सकते हैैं। जिसकी चर्चा मंगलवार को पूरे दिन लोगों की जुबां पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed