फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   pravasi matdata per tikinigahee

वोट के लिए टिकी हैं उम्मीदे, एसी कोच से आ रहे परदेशी मतदाता

Sat, 10 Apr 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
pravasi matdata per tikinigahee
कालीचरन - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। प्रत्याशी एक-एक वोट की जुगत लगा रहे हैं। प्रवासी मतदाताओं पर डोरे डाल रहे हैं। उन्हें ट्रेन व बस के एससी कोच से वापस लाने और रुपये देने का भी लालच दे रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में एक वोट प्रत्याशी की किस्मत बदल देता है। इसका महत्व हर प्रत्याशी को पता है। ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी प्रवासी मजदूरों मोबाइल नंबर लेकर संदेश भेजकर उनसे संपर्क भी कर रहे हैं। कुलपहाड़ तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरात पंजाब दिल्ली के साथ-साथ ईट भट्टों पर बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में मजदूरी करने जाते हैं। इन वोटरों को वापस लाने के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी जोर लगाए हुए हैं। ग्राम पंचायत में प्रधान पद के विभिन्न दावेदार अपने लोगों को पैसा देकर उन सभी स्थानों पर भेज रहे हैं जहां पर यह मजदूर काम करते हैं। लाड़पुर न्याय पंचायत के एक गांव प्रधान पद के दावेदार ने बताया कि स्लीपर कोच में सीट खाली न होने के कारण उन्होंने 180 वोटरों को गुजरात से वातानुकूलित ट्रेन से बुलवाया है कुछ लोगों को दोनों तरफ का किराया दिए जा रहे हैं। मतदाता दावेदारों की सुविधाओं का लाभ लेकर घर तो पहुंचेंगे, लेकिन यह दांव कितना कारगर साबित होगा मतदान का परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन

पंजाब से लौटे मजदूर कालीचरण का कहना है कि पिछली बार करोना के कारण बड़े मुश्किल में घर आ पाए थे। इस बार चुनाव के कारण जल्दी घर आ गए और अपना खर्चा भी नहीं लगा है। पंचायत चुनाव चलते मजदूरों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं जिसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करने वाले चंदू पाल मजदूरों को गांव से ले जाकर दिल्ली में रोजगार दिलाते है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में मजदूर चुनाव के समय गांव लौट रहे हैं। उम्मीदवार उन्हें आने जाने का किराया व खर्च देकर वातानुकूलित बसों से वापस बुला रहे हैं। इसी बहाने मजदूर गांव आ जाते है और उन्हें किराया खर्च नही उठाना पड़ता है।

चंदूपाल

चंदूपाल- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed