फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pranjal wins in boogie-boogie dance competition

Mahoba News: बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में प्रांजल ने मारी बाजी

Mon, 22 Jan 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pranjal wins in boogie-boogie dance competition
महोबकंठ (महोबा)। कस्बा महोबकंठ में चल रहे सिद्धबाबा मेला महोत्सव में शनिवार की रात आयोजित बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। फिल्मी और भक्ति गीतों पर बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। शानदार प्रस्तुति देने वाली प्रांजल विश्वकर्मा विजेता रहीं। स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मेला परिसर में आयोजित बूगी-बूगी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि अनूप पटेल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कशिश राजपूत ने राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। राधा अनुरागी ने लैला ओ लैला गीत पर, राधा यादव ने मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी, योगिता ने राम आएंगे गीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रक्षा राजपूत ने फिल्म चंद्रावल देखूंगी, प्रांजल विश्वकर्मा ने धरती सुनहरी अंबर नीला गीत के अलावा बच्चों ने अन्य गीतों पर नृत्य पेश कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रांजल विश्वकर्मा ने पहला, योगिता ने दूसरा और रक्षा राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में शिक्षक राघवेंद्र पटेल, देवेंद्र पटेल और राजकुमार यादव शामिल रहे। प्रधान प्रतिनिधि ने प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 3,100, 2,100 और 1,100 रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राघवेंद्र पटेल, रामप्रकाश, दिनेश, हृदेश पटेल, इंद्रेश, संतोष, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed