फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pradhan Sammanit

विद्यालयों को बेहतर जीर्णोद्घार कराने वाले दो ग्राम प्रधान सम्मानित

Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sammanit
कुलपहाड़ (महोबा)। परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कराए गए विद्यालयों के जीर्णोद्धार में बेहतर कार्य कराने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बा कुलपहाड़ के एसके महाविद्यालय में आयोजित समारोह में तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार की पहल पर परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराए। जिसमें शौचालयों में टायल्स, पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकी, सबमर्सिबल पंप लगाने, कक्षाओं व मैदान का सुंदरीकरण का काम कराया गया, ताकि परिषदीय विद्यालय बेहतर नजर आए। कायाकल्प योजना में ग्राम प्रधानों द्वारा धनराशि खर्च की गई। जैतपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान मुढ़ारी अर्पणा मिश्रा ने पांच विद्यालयों का कायाकल्प कराया, जबकि बेलाताल ग्राम प्रधान मुन्नी खातून ने 11 विद्यालयों में इस योजना के तहत काम कराया।
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले दोनों ग्राम प्रधानों को तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जैतपुर प्रशांत यादव ने कहा कि पढ़ाई के लिए अच्छा परिवेश जरूरी है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को मेहनत कर पढ़ाए। इस मौके पर भाजपा नेता कुमार शंकर मिश्रा, शिक्षक सुधीर सोनी, रमेश यादव, प्रवीण, प्रतिमा सोनी, अनुराग, शीतल प्रसाद, शहजादे तनवीर खान, रामकृष्ण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed