{"_id":"6151c2e68ebc3efde43e5840","slug":"pradersan-virodh-advocate-mahoba-news-knp6547159189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। दिल्ली में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से आहत अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला व महामंत्री कोमल सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं, मुंशियों, टाइपिस्टों, स्टांप वेंडरों परिचय पत्र जारी किए जाएं। साथ ही परिवार न्यायालय को जजी परिसर में संचालित किया जाए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष और भय व्याप्त है।
जूनियर सब डिवीजन न्यायालय कुलपहाड़ एवं तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था न होने से नाराज अधिवक्ताओं द्वारा सोमवार को तहसीलदार न्यायालय व जूनियर डिवीजन न्यायालय का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ ने जूनियर सब डिवीजन न्यायाधीश उप जिलाधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार संजीव राय को न्यायालय व तहसील कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिखा है। बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश खरे व महामंत्री रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि देश की विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उस पर रोक लगाने के लिए कार्य बहिष्कार किया गया।