फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power XEN and labor enforcement officer reprimanded for not being present in Mahoba on time

महोबा में समय से उपस्थित न होने पर विद्युत एक्सईएन व श्रम प्रवर्तन अधिकारी को लगाई फटकार

Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Power XEN and labor enforcement officer reprimanded for not being present in Mahoba on time
सदर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सदर तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पेयजल व विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। समाधान दिवस पर समय से उपस्थित न होने पर एक्सईएन विद्युत व श्रम प्रवर्तन अधिकारी को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एसडीएम सदर को अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आईं 109 शिकायतों में से महज 9 का मौके पर निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें दर्ज कराने के लिए सुबह 10 बजे से ही फरियादियों की तहसील में भीड़ जुटने लगी। शहर के मोहल्ला समदनगर, सुभाषनगर, भटीपुरा के एक दर्जन से अधिक लोगों ने आएदिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत डीएम से की। जिस पर डीएम ने जल निगम व जल संस्थान के एक्सईएन को कड़ी चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति बाधित हुई तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना कबरई पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कबरई स्थित पहाड़ में कब्जा कराने का आरोप लगाया। ग्राम भरवारा निवासी मूरतध्वज ने गांव के ही एक युवक पर फर्जी तरीके से शिकायतें कर परेशान करने का आरोप लगाया। दिव्यांग यशपाल सिंह परिहार ने सुविधा शुल्क देने का विरोध करने पर डूडा विभाग के कर्मचारियों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। डीएम ने सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा, डीडीओ आरएस गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed