{"_id":"6912384a377afe0dac064915","slug":"police-sent-three-accused-of-murderous-attack-to-jail-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119659-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Tue, 11 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के गुगौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बंदूक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। गुगौरा निवासी संजय सिंह रविवार को गांव के तिराहे पर बैठा था। तभी रंजिश के चलते दबंगों ने उसे गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घाायल संजय को जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं।
सोमवार को थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पुष्पेंद्र सिंह, कमल सिंह व रामअवतार को गुगौरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक बंदूक और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी जयकरन की तलाश की जा रही है।