फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   police,loot,arrest

लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक व नकदी बरामद

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
police,loot,arrest
लूटकांड के पकड़े गए आरोपी व बरामद माल। - फोटो : MAHOBA
महोबा। लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन बाइक , 10 हजार रुपये, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी रविंद्र कुमार आठ अप्रैल को बाइक से अकौना गांव गया था। घर लौटते समय पुरवा पनवाड़ी के समीप दो बाइक में सवार चार बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक दिया। मारपीट करने के बाद बदमाश रविंद्र कुमार की बाइक, एक मोबाइल व हजारों की नकदी लूट ली थी। पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ में बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी सुधा सिंह ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी राहुल परमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी प्रदीप यादव, मोहन सिंह यादव, रामबाबू पाल निवासीगण चितइया श्रीनगर व प्रवीण राजपूत निवासी कुलहेंडा हमीरपुर को रेलवे अंडरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed