फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police employees got exposed to problems at the military conference in Mahoba

महोबा में सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों ने समस्याओं से कराया रूबरू

Sun, 22 Nov 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police employees got exposed to problems at the military conference in Mahoba
सैनिक सम्मेलन में समस्याएं सुनते एसपी - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जाना था। सम्मेलन में जिलेभर से आए थानाध्यक्षों, सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से रूबरू कराया।
पुलिस अधीक्षक ने दूरदराज के थानों से आए थानाध्यक्षों, पुलिस उपनिरीक्षकों और कर्मचारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी मांगे। एसपी ने विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना काल में पुलिस कर्मचारियों द्वारा मेहनत और ईमानदारी के साथ की गई ड्यूटी की सराहना की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बीट आरक्षी को अपने क्षेत्र की समस्त जानकारी रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अराजकतत्वों पर पैनी नजर एवं शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करने वाले थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया। सैनिक सम्मेलन में सीओ कालू सिंह, कुलपहाड़ सीओ रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed