फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police checked vehicles by installing barriers

Mahoba News: पुलिस ने बैरियर लगाकर की वाहनों की चेकिंग

Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police checked vehicles by installing barriers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों को बेरियर लगाकर जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, टेंपर्ड नंबर प्लेट या गलत नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे हुए वाहनों की चेकिंग हुई।
शहर में यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। चेकिंग से बचने के लिए वाहन चालक आसपास के रास्तों से आवाजाही करते हुए दिखे। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों को पालन करने की अपील की गई। वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने व सीट बेल्ट न लगाने वालों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

--------------------
पांच दिन में नहरें नहीं खुलीं तो किसान करेंगे धरना प्रदर्शन
महोबा। नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अफसरों व एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि पांच दिन में नहरें नहीं खुली तो किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल बांध की नहर खुलना जरूरी है। यदि उर्मिल बांध की नहर नहीं खुली तो उर्मिल बांध पर ही धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। दीपावली की पूजा उर्मिल बांध पर ही की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रजेंद तिवारी, दारा सिंह, शिशुपाल सिंह, राकेश यादव, राजा भैया, राजेंद्र पटेल आदि किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed