{"_id":"5d7159258ebc3e0144720409","slug":"police-arrested-miscreants-who-were-breaking-the-shutter-of-the-bullion-shop-mahoba-news-knp511822529","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान का शटर तोड़ते समय पुलिस ने बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान का शटर तोड़ते समय पुलिस ने बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में आर्यावर्त बैंक के सामने स्थित रत्नम ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट के लिए शटर तोड़कर रहे बदमाशों को देखकर एक पड़ोसी होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लूटेरे भागने लगे। तभी एक लुटेरा भागते समय ट्रक से टकराकर घायल हो गया। अन्य लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। जबकि तीन बदमाश भाग गए।
कस्बे के इंदिरा नगर निवासी संतोष सोनी की हाईवे पर रत्नम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। देर शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में करीब दो बजे कच्छा बनियान गिरोह के आठ सदस्यों ने सराफा की दुकान में धावा बोलकर लोहे के हथियारों से दुकान की शटर तोड़ना शुरू कर दी। तभी शोरगुल सुनकर एक पड़ोसी जाग गया। उसने छत से देखा तो बदमाश सराफा की दुकान का शटर तोड़ रहे थे। उसने कबरई पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश बिना लूट किए भाग गए।
हाईवे की तरफ भागते समय एक बदमाश प्रेमी ट्रक की टक्कर से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने खदेड़कर अन्य बदमाशों को घेर लिया। उसे सीएचसी कबरई ले जाया गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में कृष्ण कुमार, सिकपाल, भारत, धर्मपाल व प्रेमी निवासीगण शाहजहांपुर शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव ने घटनास्थल का जायजा लिया और शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआई विमल सिंह, सजीवन लाल, बृजेश, कृष्णचंद त्रिपाठी, विपिन शामिल रहे।
विज्ञापन
सराफ कारोबारी की दुकान का ताला तोड़ते समय पकड़े गए पांचों बदमाश ग्राम ईसानगर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के निवासी है। सभी बदमाश कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य है। जिसकी पुष्टि थाना निगोही के थानाध्यक्ष ने की है। ईसानगर गांव में 90 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रहते है। इनका आपराधिक इतिहास भी मांगा गया है। जिसे थानाध्यक्ष द्वारा खंगाला जा रहा है। 6 सितंबर को थानाध्यक्ष निगोही द्वारा आपराधिक इतिहास उपलब्ध कराया जाएगा।
- स्वामी नाथ, पुलिस अधीक्षक महोबा