फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Poisoners robbed 40 thousand rupees and mobile from the passenger

जहरखुरानों ने वृद्घ से 40 हजार की नकदी व मोबाइल लूटा

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Poisoners robbed 40 thousand rupees and mobile from the passenger
महोबा। रोडवेज बस से दिल्ली से हमीरपुर लौट रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह के लोगों ने नशीला बिस्कुट खिला दिया। यात्री के अचेत होने पर 40 हजार रुपये व मोबाइल फोन लेकर शातिर भाग गए। बस चालक ने यात्री के अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के मुस्करा कस्बा निवासी हरप्रसाद (70) 12 वर्षों से दिल्ली के हुड्डा कॉलोनी सेक्टर 51 में रहकर सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करते हैं। शुक्रवार की रात वह दिल्ली से हमीरपुर रोडवेज बस से आ रहे थे। रास्ते में बस में बैठे दो लोगों ने हर प्रसाद से दोस्ती गांठ ली। बातचीत के दौरान हर प्रसाद को बिस्किट खिला दिया। बिस्किट खाने के कुछ देर बाद ही हरप्रसाद अचेत हो गए। इसके बाद उनकी जेब से नकदी व मोबाइल फोन लूटकर शातिर भाग गए। बस के मुस्करा पहुंचने पर चालक की नजर सीट पर बेहोश पड़े हरप्रसाद पर पड़ी। महोबा बस आने पर चालक ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेटे अरविंद ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे पिता से बात हुई थी। उन्होंने सुबह तक घर पहुंचने की बात कही थी। सुबह बस चालक ने पिता के जहरखुरानी का शिकार होने की सूचना दी। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed