फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Planting trees is the duty of every citizen

Mahoba News: पौधरोपण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Planting trees is the duty of every citizen
चरखारी (महोबा)। कस्बे में वन रेंज चरखारी की ओर से चल रहे वन महोत्सव के तहत संत जेम्स इंटर कॉलेज में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। वन क्षेत्राधिकारी श्रीराम निरंजन ने बच्चों को वनों के महत्व की जानकारी दी। कहा कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन जरूरी है और यह हमें पेड़-पौधों से मिलती है। इस दौरान स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, टोला तालाब वन पार्क में आयोजित वन महोत्सव में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा व नगर अध्यक्ष अमित पटैरिया ने पौधरोपण किया। इस मौके पर उप क्षेत्रीय अधिकारी कमलेश यादव, वन दरोगा शकील अहमद खां, पुष्पेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन




भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़


महोबा। शहर के कीरत सागर के पास स्थित बगिया वाले हनुमान मंदिर में आषाढ़ मास के दूसरे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं शहर के बजरंग चौक स्थित संकटमोचन मंदिर में मंगलवार को अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed