फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Planetarium exhibition will be the center of attraction in Surya Mahotsav

Mahoba News: सूर्य महोत्सव में तारामंडल प्रदर्शनी रहेगी आकर्षक का केंद्र

Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Planetarium exhibition will be the center of attraction in Surya Mahotsav
महोबा। जनपद सृजन की वर्षगांठ पर 11 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले सूर्य महोत्सव में तारामंडल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दर्शक दूरबीन से विभिन्न ग्रहों के दर्शन कर अनूठे नजारे देख सकेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चंदेलकालीन सूर्य मंदिर शहर के निकट रहेलिया सागर के पास स्थित है। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। 11 से 17 फरवरी तक शहर के मोदी ग्राउंड में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष दर्शन के लिए रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 11 से 14 फरवरी तक सुबह नौ से रात आठ बजे तक तारा मंडल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें दर्शक वर्चुअल रियलिटी का अनुभव करेंगे और विशेष फिल्टर से सूर्य के दर्शन करेंगे। इस दौरान 11 से 16 फरवरी तक फोटोग्राफी व रील मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन दैनिक व रात्रिकालीन कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्शकों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed