{"_id":"624892df1720bc61a5041c69","slug":"pipe-line-sadak-pani-mahoba-news-knp688980158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। मसूदपुरा-पनवाड़ी मार्ग से निकली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
सड़क पर जलभराव होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पनवाड़ी की आबादी 40 हजार है। जहां पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पनवाड़ी, अलीपुरा व देवगनपुरा की पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे लोगों को दूर-दराज से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।
जल संस्थान के अवर अभियंता पवन सिंह का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेजकर जल्द लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। (संवाद)
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरुक
महोबा/श्रीनगर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों व एंटी रोमियो टीम ने मंदिरों का भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था देखी। सार्वजनिक स्थलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों के आसपास खड़े युवकों से पूछताछ कर उन्हें चेताया। छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। श्रीनगर संवाद के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के दाऊपुरा, मुख्य बाजार, भैरोगंज, मनोहरगंज में रूट मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। (संवाद)