फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pink gang slogans siege to the police station down the street performance

गुलाबी गैंग ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 19 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pink gang slogans siege to the police station down the street performance
आदिवासी महिला उत्थान ग्रामोद्योग सेवा संस्थान (गुलाबी गैंग) ने शुक्रवार को गरीबों के राशनकार्ड बनाए जाने और कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली किए जाने के  विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। समिति की जिला कमांडर के साथ एक सैकड़ा महिलाओं ने थाने का घेराव कर किया साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम ने कहा कि जिले में तमाम लोगों के राशनकार्ड नहीं बने और जिनके सरकार द्वारा राशनकार्ड बन गए हैं उनको अभी तक नहीं मिले, जिससे गरीब वर्ग के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोटेदार मिट्टी का तेल और खाद्यान्न सामग्री में घटतौली कर रहे हैं, इससे गरीबों को पूरा राशन नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदार राशनकार्ड धारकों को राशन न देकर ब्लैक कर रहे है और प्रशासन खामोशी अख्तियार किए है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि ग्रामीण कोटेदार अपने अपने घरों से कोटे का संचालन कर रहे हैं, इस मौके पर गुलाबी गैंग की तमाम महिलाओं ने विचार व्यक्त किए। जिला कमांडर के नेतृत्व में गुलाबी वस्त्र और हाथों में लाठी लिए एक सैकड़ा महिलाओं ने रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली का महिलाओं ने घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम्हौरीकला में कोटेदार द्वारा राशन सामग्री में घटतौली की जा रही, कोटेदार को बदला जाए। गरीबों के राशनकार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न दिलाया जाए। जिला कमांडर ने बताया कि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान न किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed