{"_id":"65c12a49373bb91c8a0b487d","slug":"physical-harassment-of-high-school-student-case-registered-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-104515-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति की हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। दुष्कर्म के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी कस्बा श्रीनगर के एक मोहल्ले में नाना के यहां रहकर शिक्षा ग्रहण करती है। वह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। उसके गांव का एक युवक एक वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने से पीड़िता ने यह बात छिपाए रखी। रविवार की शाम छात्रा कोचिंग जा रही थी। तभी आरोपी आशिक खान उसे स्कूटी में बैठाकर एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी घटना को अंजाम देकर भागने लगा तो आशंका होने पर लोगों ने उसे सूरा चौकी के पास से पकड़ लिया और मारापीटा। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी आशिक खान के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैयालाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।