फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Phone screen went black after clicking on the link, Rs 13 lakh withdrawn

Mahoba News: लिंक पर क्लिक करते ही ब्लैक हुई फोन की स्क्रीन, निकल गए 13 लाख रुपये

Tue, 04 Nov 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Phone screen went black after clicking on the link, Rs 13 lakh withdrawn
महोबा। तहसील चरखारी के धवारी गांव में साइबर ठगों ने एक युवक से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में अच्छे मुनाफा का झांसा देकर साइबर ठगाें ने एक लिंक भेजी और मोबाइल फोन हैक कर लिया। लिंक पर क्लिक करते हुए फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई और खाते से 13 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धवारी गांव निवासी राकेश कुमार कुशवाहा ने साइबर थाने में मंगलवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि सात अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। अदिति वर्मा नाम बताने वाली युवती ने उससे इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस (आयात-निर्यात व्यापार) में निवेश करके बड़ा मुनाफा कमाने की बात कही। इसके बाद अतुल नाम के युवक ने व्हाट्सअप पर मैसेज करके उसे दो अलग-अलग यूपीआई आईडी भेजीं। इसमें सात अक्तूबर को उसने 10 हजार रुपये और आठ अक्तूबर को 26 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही राकेश के मोबाइल फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई। उसे मोबाइल फोन खराब हो जाने की आशंका हुई इसलिए मोबाइल फोन छोड़कर वह गुरुग्राम चला गया। 26 अक्तूबर को घर लौटने पर जब उसने सिम दूसरे मोबाइल फोन में लगाई तो उसके खाते से रुपये कटने के मैसेज प्राप्त हुए। इस दौरान उसके तीन अलग-अलग खातों से कुल 13 लाख 938 रुपया निकाला गया। इस पर राकेश ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके छह अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस ने साइबर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटीएम सेंटर में बदला डेबिट कार्ड, ठग लिए 2.26 लाख
महोबा। कस्बा कबरई के किदवई नगर मोहल्ला में रहने वाले एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर दो लाख 26 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक की भाभी ने मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थाना कबरई पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला संजू कुशवाहा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की निवासी है। वर्तमान में कबरई के किदवई नगर मोहल्ला में रहती है। आठ अक्तूबर की शाम उसका देवर मुकेश कुमार मेहता स्टेट बैंक कबरई के पास स्थित एटीएम सेंटर से रुपये निकालने गया था। एटीएम से बैलेंस की पर्ची नहीं निकली तो स्क्रीन पर दिख रहे बैलेंस की फोटो खींचने लगा। इसी बीच मौका पाकर एटीएम सेंटर में मौजूद अन्य 3-4 लोगों में से किसी ने मुकेश का डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद जब मुकेश ने रुपये निकालने के लिए मशीन में दोबारा कार्ड लगाया तो रुपये नहीं निकले। कार्ड में तकनीकी खराबी की आशंका होने के बाद जब मुकेश ने 22 अक्तूबर को इंडियन बैंक शाखा कटिहार-बिहार में संपर्क किया तो कार्ड बदले जाने के मामले का खुलासा हुआ। बैंक खाते का स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि इस दौरान उसके खाते से दो लाख 26 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद मामले की शिकायत कबरई पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed