फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pharmacist sued in case of patient's death due to wrong injection

Mahoba News: गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत के मामले में फॉर्मासिस्ट पर मुकदमा

Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist sued in case of patient's death due to wrong injection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत के मामले में फॉर्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
थाना खन्ना के बरभौली गांव निवासी विक्रम यादव के पिता देवी प्रसाद उर्फ लालू के शरीर में फोड़ा निकलने पर मां प्रेमा 27 सितंबर को इलाज कराने के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना गई थी। पर्चा बनवाने के बाद वह अस्पताल में तैनात फॉर्मासिस्ट नरेश वर्मा के पास हुई। जहां फॉर्मासिस्ट ने देवी प्रसाद को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तब फॉर्मासिस्ट ने पर्चा छीनते हुए 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर देवी प्रसाद व उसके परिजनों को सीएचसी मौदहा भिजवा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना खन्ना व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर फॉर्मासिस्ट नरेश वर्मा के खिलाफ लापरवाही से मरीज की मौत होने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed