{"_id":"68e2b94788bd9f5ce70d2b2e","slug":"pg-college-charkhari-will-host-chess-and-cross-country-competitions-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118631-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शतरंज व क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा पीजी कॉलेज चरखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शतरंज व क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा पीजी कॉलेज चरखारी
Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से खेल कैलेंडर 2025-26 जारी कर दिया गया है। इसके आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस वर्ष दिव्यांग खिलाड़ी भी खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से शतरंज व क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी को सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. सूरज सिंह कसाना ने खेल परिषद के अध्यक्ष व कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और परिषद के सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा। इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराए जाने की बात रखी गई। ताकि, दिव्यांगों में भी खेल भावना को प्रोत्साहन मिले। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुंदेलखंड के अलग-अलग जनपदों के महाविद्यालयों के छात्र चरखारी पहुंचेंगे।