फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People agitated by burial of dead bodies on public land, tension

Mahoba News: सार्वजनिक भूमि पर शव दफनाने से भड़के लोग, तनाव

Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
People agitated by burial of dead bodies on public land, tension
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के काशीपुरा गांव में सार्वजनिक भूमि पर शव दफनाने से हिंदू समाज के लोग भड़क गए। तनाव को देखते हुए अपर एसपी, एडीएम, एसडीएम, सीओ व तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोहर्रम का त्योहार हाेने के चलते अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और समस्या का निस्तारण रविवार को कराने की बात कहकर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

काशीपुरा गांव निवासी मकबूल की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव कब्रिस्तान में न दफनाकर सार्वजनिक पूजास्थल उस्ताद बाबा के चबूतरे के पास दफना दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप था कि अराजकतत्वों ने उस्ताद बाबा के चबूतरे पर रखे पत्थर, जिस पर ग्रामीण सिंदूर चढ़ाते थे वहां सफेद रंग का पेंट पोतकर हरी चादर चढ़ा दी। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम, एडीएम रामप्रकाश, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ हर्षिता गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समस्या का हल निकालने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थल से शव को हटवाकर कब्रिस्तान में दफनाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए रविवार को वार्ता के बाद समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। तनाव को देखते हुए कलपहाड़, पनवाड़ी और महोबकंठ थाने की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed