{"_id":"62e42c3ea3e71116a90b85a7","slug":"patriotoc-programme-present-mahoba-news-knp7101940100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन
विज्ञापन
महोबा। शहर के संत जोसेफ्स अंग्रेजी मीडियम विद्यालय में शुक्रवार को पद रोहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि जिला बचत अधिकारी सीएल साहू ने कहा कि खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है।
पदरोहण समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में चुनाव हुआ। कक्षा तीन से इंटर तक के बच्चों से कप्तान व उप कप्तान के लिए चुनाव कराया गया। बच्चों ने माही पुरवार को कप्तान और अंशिका निगम को उप कप्तान चुना। इसी तरह यलो ग्रुप में रमन को कप्तान, ब्लू ग्रुप में आर्यन त्रिपाठी व रेड ग्रुप में आदित्य गुप्ता को कप्तान चुना गया।
शिक्षिका शिबी चौहान के निर्देशन में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। शिक्षक कांति ने गीत की प्रस्तुति दी। शिक्षिका इमराना ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबंधक फादर रिचर्ड के अलावा शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।