फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patni ki Hatya

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Thu, 07 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Patni ki Hatya
महोबा। क्षेत्र के सादराय गांव में एक प्राइवेट फैक्ट्री के कर्मचारी बलराम अनुरागी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी सुनीता (30) की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के हमले से सुनीता की गर्दन लगभग धड़ से अलग हो गई थी। कुल्हाड़ी लेकर भाग रहे बलराम को परिजनों व ग्रामीणों ने दबोचकर एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति के बयानों के आधार पर पुलिस सुनीता के प्रेमी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

खरेला संवाद के मुताबिक सादराय गांव निवासी बलराम अनुरागी गुजरात के राजकोट की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह दिवाली पर राजकोट से घर आया था। तब से गांव में रह रहा था। बलराम पत्नी सुनीता के साथ एक कमरे में सो रहा था। उसके तीन बच्चे अंजू (11), गौरव (7) व पंकज (5) घर में ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बलराम ने सोते समय पत्नी सुनीता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सुनीता की चीख सुनकर बलराम के बड़े भाई सुरेंद्र व अन्य लोगों की नींद खुल गई। सुरेंद्र ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। सीओ कालू सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुल्हाड़ी के हमले से सुनीता की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई। पूछताछ में हत्यारोपी पति ने बताया कि पत्नी सुनीता के संबंध चरखारी के रिवई गांव के एक युवक से थे। उसने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। इसलिए पत्नी को मार डाला। इधर, हत्यारोपी के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बलराम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। उसे झांड़फूंक के लिए ले गए थे। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी है। रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed