{"_id":"60a8f8d08ebc3e2be10f916e","slug":"patni-ke-mayke-se-na-aane-per-fanshi-lagayee-mahoba-news-knp6297220182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पवा गांव में पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें युवक ने पत्नी को लेने ससुराल जाने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की बात लिखी है।
पवा गांव निवासी दीपक (27) पुत्र जाहर सिंह की शादी दो वर्ष पहले जनपद हमीरपुर के पवई गांव निवासी अंजलि के साथ हुई थी। नौ मई को परिवार में शादी समारोह होने पर अंजलि अपनी छह माह की पुत्री अदिति के साथ मायके चली गई थी। शुक्रवार को दीपक पत्नी को लेने ससुराल गया था। जहां किसी बात को लेकर ससुरालियों से कहासुनी हो गई और अंजलि को नहीं भेजा। जिससे आहत होकर दीपक घर वापस लौट आया। देर रात उसने मकान के कमरे में लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
शनिवार की सुबह परिजनों ने जब युवक को फंदे पर झूलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेशचंद्र, थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा ने जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
आहत होकर कर रहा हूं आत्महत्या..
सुसाइड नोट में मौत का पैगाम शीर्षक से लिखा है कि ससुर व साले ने उसकी बेरहमी से मारपीट की। इससे आहत होकर आत्महत्या कर रहा हूं। उसके हिस्से की जो जमीन हो वह उसकी पुत्री अदिति के नाम कर दी जाए।