फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Patients suffering from cold and cough were the most numerous at the health fair.

Mahoba News: आरोग्य मेले में सर्दी व जुकाम से पीड़ित मरीज रहे सर्वाधिक

Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold and cough were the most numerous at the health fair.
-मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 153 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन

फोटो 30 एमएएचपी 22 परिचय-स्वास्थ्य केंद्र खमा में बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पीएचसी अजनर, खमा और अकौना में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सर्दी व जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 153 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन और सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। पीएचसी अजनर में डॉ. रामकुमार, एएनएम नीतू, स्टाफ नर्स भगवती व अरुण की टीम ने 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र द्विवेदी ने नौ मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

पीएचसी खमा में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर, डॉ. शैलेंद्र सिंह और स्टाफ नर्स किरण की टीम ने 52 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसी तरह पीएचसी अकौना में 50 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, संतुलित आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed