फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   patidaar ki talash me team rawana

राजस्थान में दस दिन रुककर लापता पाटीदार की तलाश करेंगी टीमें

Sat, 29 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
patidaar ki talash me team rawana
महोबा। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के बारे में पूरी रिपोर्ट तलब करने और लापता होने के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगे जाने के बाद एक बार फिर गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं। चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण ने जिले से दो टीमें राजस्थान भेजी हैं। जो दस दिन रुककर लापता पाटीदार की तलाश करेंगी। रविवार को एक और टीम महोबा से राजस्थान भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कबरई के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार को पुलिस आज तक नहीं खोज सकी। पाटीदार को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है लेकिन आठ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर पाटीदार की तलाश में टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

आईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि दो टीमें राजस्थान भेजी गई हैं। जो दस दिन वहां रुककर निलंबित पाटीदार की तलाश करेंगी। रविवार को एक और टीम महोबा से भेजी जाएगी। टीमें पाटीदार के निवास के अलावा रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर भी तलाश करेंगी। निलंबित एसपी की अंतिम लोकेशन के सवाल पर आईजी कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
कबरई निवासी व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। जिसमें तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लगी थी और 13 सितंबर को मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन एसपी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया था। मामले में तत्कालीन एसपी को छोड़कर सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

सुरक्षा हटाने से परिजन भयभीत
व्यापारी इंद्रकांत की मौत के बाद उनके परिजनों को सुरक्षा दी गई थी लेकिन कुछ दिन बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। जिससे परिजन भयभीत है। इंद्रकांत के बड़े भाई रविकांत त्रिपाठी का कहना है कि पाटीदार की गिरफ्तारी न होने से साक्ष्य प्रभावित किए जा रहे हैं। उनकी व परिजनों की जान को खतरा बना है। कई बार सुरक्षा की मांग की गई लेकिन आजतक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने पुलिस विभाग के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed