{"_id":"578138fc4f1c1bee067f9c7a","slug":"parish-was-flooded-by-rain-water-klria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से जलमग्न हुआ कलरिया मोहल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से जलमग्न हुआ कलरिया मोहल्ला
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कलरिया मोहल्ले में भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक लगातार हुई बारिश ने राहत के साथ आफत भी खड़ी कर दी है। शहर का मोहल्ला कलरिया बारिश के पानी से जलमग्न है। दो से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से दो दर्जन से अधिक परिवार घरों में कैद होने को मजबूर है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगाें को परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
तीन वर्ष से सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे बुंदेलों पर इस बार इंद्रदेव मेहरबान हैं। मानसून की जोरदार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वही भीषण गर्मी से कराह रहे लोगाेें को राहत मिली। उधर नीचे वाले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी भर गया है। जिससे लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। तीन दिन हुई लगातार बारिश से शहर के मोहल्ला सुभाषनगर कलरिया में बारिश का पानी भरा है।
पानी मकानों के अंदर घुस रहा है। जलभराव होने से एक दर्जन से अधिक परिवार घराें में कैद होने को मजबूर है। मोहल्ला कलरिया के दीनदयाल, कैलाश, पप्पू आदि का कहना है जल निकाली की व्यवस्था न होने से जलभराव हो रहा है। मकानों में सांप व बिच्छू घुसने का भय सता रहा है।