{"_id":"5f0366028ebc3e42f31aec7f","slug":"panwadi-masudpura-road-collapsed-due-to-rain-mahoba-news-knp5697050140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते पनवाड़ी-मसूदपुरा रोड की सड़क हो गई खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते पनवाड़ी-मसूदपुरा रोड की सड़क हो गई खत्म
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाडी-मसूदपुरा मार्ग में दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो जाने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। हालत यह है कि सड़क पर कहीं पर भी गिट्टी नजर नहीं आ रही है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों को बारिश में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
गौरतलब है कि पनवाड़ी-मसूदपुरा मुख्य सड़क से दो दर्जन गांव के लोगों का प्रतिदिनि आवागमन बना रहता है लेकिन सड़क पूरी तरह खत्म हो जाने के कारण दो पहिया वाहन पर चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया। आए दिन बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इस बावत ग्रामीणों ने महोबा-हमीरपुर के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से अवगत कराया लेकिन आजतक समस्या का निराकरण नहीं हो सका। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वर्ष 2017-2018 में बालू के नगारा घाट, स्योड़ी में सरकार द्वारा निजी भूमि के पट्टे किए थे। जिससे प्रदेश के बड़े-बड़े खनन माफियाओं ने पट्टे लिए। दिनरात ट्रकों और डंपरों से बालू की निकासी होने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मार्ग पर चलना अब मुश्किल हो गया है। पनवाड़ी से स्योढ़ी मसूदपुरा जाने वाले टैंपो गड्ढायुक्त सड़क के कारण अक्सर पलट जाते हैं। ग्राम सिमरिया के सुबोध, नवल, बुड़ेरा के संतोष, पप्पू, मलखान, स्योड़ी गांव के जितेंद्र, राजू, नगाराघाट के छत्रपाल, प्रेमचंद आदि लोगों का कहना है कि इमरजेंसी में मरीज को पनवाड़ी ले जाने पर लोगों को काफी समय लग जाता है। इससे ग्रामीणों को खासा गुस्सा है।