फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Panchayat elections: Sandeep, who left the job of a teacher, entered the election

पंचायत चुनाव: शिक्षक की नौकरी छोड़ चुनावी समर में उतरे संदीप, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कराया नामांकन

Tue, 06 Apr 2021 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Sandeep, who left the job of a teacher, entered the election
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
महोबा के जैतपुर ब्लॉक के मूढारी गांव निवासी संदीप राजपूत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैथोरा के अध्यापक पद से त्यागपत्र देकर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए कूद पड़े हैं। उन्होंने जैतपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन


वह मूढारी ग्राम की क्षेत्र पंचायत क्रमांक 73 से प्रत्याशी हैं। बीएसए सूर्यप्रताप का कहना है कि संदीप राजपूत का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। इतिहास विषय से मास्टर डिग्री धारक व नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके संदीप राजपूत के पिता राम गोपाल राजपूत भी अध्यापक रहे हैं।
विज्ञापन


अनुदेशक शिक्षक पद से संदीप ने त्यागपत्र देकर बच्चों को ककहरा पढ़ाना छोड़ सियासी गुणा-भाग लगाने में जुट गए हैं। साथ ही प्रचार भी शुरू कर दिया है। युवा दावेदार का नौकरी छोड़ चुनावी समर में कूदने की लोग जगह-जगह चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप राजपूत का कहना है कि शुरुआत से समाज सेवा के कार्यों में रुचि रही है। स्कूल में भी कमजोर बच्चों को अतिरिक्त क्लास देते रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पर्चा भरा है जनता का प्यार मिला तो  क्षेत्र में विकास के लिए काम करेंगे। अब हार हो या जीत समाज सेवा लिए ही आगे कदम बढ़ाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed