{"_id":"6071d4c58ebc3ed3d535f6a0","slug":"panchayat-elections-jalebi-banquet-done-at-home-for-voters-case-on-50-including-candidate-for-head-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: वोटरों को लुभाने के लिए घर पर कराया जलेबी भोज, प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 50 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: वोटरों को लुभाने के लिए घर पर कराया जलेबी भोज, प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 50 पर केस
Sat, 10 Apr 2021 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
जलेबी भोज
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में मतदाताओं को जलेबी भोज कराने पर ग्राम पंचायत कुआं से प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 50 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है।
पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है। चरखारी ब्लाक की ग्राम पंचायत कुआं से प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शुक्रवार की शाम जलेबी भोज कराया।
घर के दरवाजे पर 50 से अधिक मतदाताओं की भीड़ जुटने की सूचना थाना खरेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई जाकिर अली, कांस्टेबल विकास व हरेंद्र कुमार को देखकर कई लोग भाग निकले।
विज्ञापन
जबकि पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर सात किलो जलेबी बरामद की थी। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रत्याशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।