{"_id":"69581e192ae7151a040c73ea","slug":"pachpahara-cowshed-will-be-developed-as-a-cow-tourism-center-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121167-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गो टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित होगी पचपहरा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गो टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित होगी पचपहरा गोशाला
Sat, 03 Jan 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को पचपहरा गोशाला का निरीक्षण व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने इस गोशाला को गो टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने के अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से गोबर आधारित उत्पादों का निर्माण शुरू कराया जाए। इन उत्पादोंं में मूर्ति, उपले, दीपक आदि बनाना शामिल किया जाए।
डीएम ने गोशाला के निरीक्षण में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने योग्य पानी, सफाई व्यवस्था आदि को देखा। उन्होंने गोवंशोंं को बढ़ती ठंड व शीत लहर से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा कि ठंड के मौसम में गोवंशों के लिए उचित आहार की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी चंद्रकिशोर वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।