{"_id":"68fd1685c0f61e57b10bf511","slug":"out-of-1000-farmers-330-got-fertilizer-women-created-ruckus-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119200-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक हजार किसानों में 330 को खाद, महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक हजार किसानों में 330 को खाद, महिलाओं ने किया हंगामा
Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 13 परिचय-साधन सहकारी समिति अजनर में खाद के लिए लंबी कतार में लगे किसान। संवाद
अजनर (महोबा)। जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। शनिवार को साधन सहकारी समिति अजनर में खाद वितरण की सूचना पर भोर से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। खाद न मिलने पर गेट पर खड़ीं सैकड़ों महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराते हुए खाद वितरण शुरू कराया।
पूरे दिन में महज 330 किसानों को ही खाद मिल सकी जबकि कतारों में लगे 700 से अधिक किसान लौट गए। साधन सहकारी समिति अजनर में आठ दिन पहले 500 बोरी डीएपी खाद आई थी। इसका वितरण शनिवार को कराया गया। सुबह पांच बजे से किसान खाद के लिए कतारों में लग गए। नायब तहसीलदार आशीष गौतम, कानूनगो श्यामलाल कुशवाहा, लेखपाल संदीप कुमार व थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू कराया गया।
पूरे दिन किसान कतारों में लगे रहे लेकिन महज 330 किसानों को ही खाद बांटी गई। घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने समिति गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
समिति के सचिव की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद आने पर सभी को उपलब्ध कराने का भरोसा देकर शांत कराया। समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि 500 बोरी खाद आई थी। 200 किसानों को टोकन से और 130 किसानों को चेक के माध्यम से खाद वितरित की गई।