{"_id":"5887899a4f1c1bde3bcf3fad","slug":"other-person-to-hire-the-fierce-rural-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे व्यक्ति को तालाब का पट्टा करने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे व्यक्ति को तालाब का पट्टा करने से भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में मछली पालन के लिए तालाब का पट्टा मत्स्यजीवी सहकारी समिति को न करके दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मत्स्यजीवी सहकारी समिति के सचिव शिवचरन, अशोक कुमार, मुन्ना, बरातीलाल, मोहनलाल आदि ने जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम गहरा में गाटा संख्या 1032 रकवा 4.452 का तालाब है। इसका पट्टा समिति के नाम किया जाना चाहिए, लेकिन तालाब का पट्टा अन्य व्यक्ति को कर दिया गया है।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दूसरे व्यक्ति तालाब में मछलियों का शिकार कर रहे है। समिति के लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर अभद्र्रता की जा रही है। उन्होंने दूसरे व्यक्ति के नाम किए गए तालाब के पट्टे को निरस्त कर समिति के नाम पट्टा आवंटित किए जाने की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया है।