{"_id":"6306728a1c7ab065612bcb27","slug":"other-mahoba-news-knp714470583","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : बुखार से दो की मौत, छह मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : बुखार से दो की मौत, छह मरीज भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार में लगे मरीज व तीमारदार।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को बुखार से पीड़ित छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह मरीजों को भर्ती कराया गया। मरीजों में वायरल बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है।
तीन दिन पहले तक बारिश के बाद अब तेज धूप निकल रही है। दिन में गर्मी व सुबह-शाम ठंडक होने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले सप्ताह तक जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 से 700 मरीज पहुंच रहे थे। तीन दिन से संख्या एक हजार से 1,100 पहुंच गई है। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लग जाती है। डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर भी इंतजार करना पड़ता है।
कोतवाली चरखारी के बमरारा गांव निवासी नंदराम के पुत्र सुदीप (12) को दो दिन से तेज बुखार व सर्दी-जुखाम की समस्या थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा राजेंद्र ने बताया कि भतीजे की मौत बुखार से हुई है। वह शिशु मंदिर चरखारी में कक्षा सात का छात्र था। इसके अलावा उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित मौदहा निवासी खुशी (19), छिकहरा निवासी शिवन्या (02), इमलीखेड़ा निवासी राजेश के सात माह के पुत्र महावीर, पचपहरा निवासी युग (03), मलकपुरा निवासी व बरा निवासी सुखवती को गंभीर हालत में वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ आरपी मिश्रा ने कहा कि इस समय खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें।

ओपीडी में डॉ. गुलशेर अहमद के कक्ष में इलाज कराने को जुटी भीड़।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन