{"_id":"65075076be8db0cdf301cdb4","slug":"organized-awareness-rally-and-inspired-for-eye-donation-mahoba-news-c-12-1-knp1008-407868-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जागरूकता रैली निकाल नेत्रदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जागरूकता रैली निकाल नेत्रदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
महोबा। सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में जागरूकता रैली निकाल लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि नेत्रदान महादान है। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।
शहर के एकता पैलेस से शुरू हुई जागरूकता रैली को सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डॉ. वीके जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नरसिंह कुटी, आल्हा चौक होते हुए विभिन्न मार्गाें से गुजरी। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वीके जैन ने बताया कि अभी अधिकांश लोगों को नेत्रदान की कोई जानकारी नहीं है। जिस दिन सब लोग नेत्रदान का महत्व समझने में कामयाब हो जाएंगे। उस दिन संसार से अंधेरा मिट जाएगा। इस दौरान डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। इसके लिए जागरूकता जरूरी है।
इस मौके पर डॉ. आलोक जैन, डॉ. गौतम सिंह परमार, डॉ. अशोक, समाजसेवी पंकज दीक्षित, पंकज तिवारी, स्वप्निल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रेमसागर दीक्षित, मुन्नालाल जैन आदि मौजूद रहे।