फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Order to suspend former secretary and accountant

मंडलायुक्त ने पूर्व सचिव व लेखपाल को निलंबित करने के दिए आदेश

Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Order to suspend former secretary and accountant
कुलपहाड़ (महोबा)। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कुलपहाड़ व सतारी ग्राम पंचायत का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने कुलपहाड़ में संचालित पुस्तकालय में किताबों के रखरखाव की स्थिति देखी। इसके बाद सतारी ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। लापरवाही उजागर होने पूर्व सचिव व पूर्व लेखपाल के निलंबन के आदेश दिए।
विज्ञापन

खुली बैठक में मंडलायुक्त ने हर घर दस्तक अभियान की ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में अभियान के समय तैनात सचिव व लेखपाल ने कोई कार्य नहीं किया। जिस पर उन्होंने पूर्व सचिव व पूर्व लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का देखा। उन्होंन ग्राम प्रधान संदीप पांडेय की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को मॉडल के रूप में अपनाने को कहा। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, तहसीलदार विपिन कुमार, नायब तहसीलदार धनराज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed