फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Or Divine Srwbhuteshu ...

या देवी सर्व भूतेषु...

Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Or Divine Srwbhuteshu ...
चंद्रिका मंदिर को बेहतर ढंग से सजाया गया व मेले के लिए सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर अस्थाई पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं विराजमान होंगी। भीड़ के मद्देनजर देवी मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं। मंदिरों-मेले व बाजारों के आसपास महिला व पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती की गई
विज्ञापन


है। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, कालीमाता मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर, शारदा मंदिर आदि देवी मंदिरों में भक्तों की भोर से ही पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। घरों में भक्त मंगल कलश की स्थापना के साथ जवारा बोकर व्रत शुरू करेंगे। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में नवरात्र पर्व पर नौ दिवसीय मेले का
विज्ञापन


आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर बाहरी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें सजा ली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देवी मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
नवरात्र पर्व पर शहर में ही आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर अस्थाई पंडाल बनाए गए है। जहां शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। नवयुवक कमेटियों द्वारा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के ऊदल चौक व गांधी नगर में स्थापित पूजा पंडाल में रात्रि जागरण के साथ भजन कीर्तन के आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल के रेट बढ़े, मंगाया साढ़े सात टन सेब  
नवरात्र शुरू होते ही फलों के रेट में तेजी आई है। केला व सेब की खपत अधिक होने से फल व्यापारियों ने बड़े आर्डर बुक कर दिए हैं। फल विक्रेता रईश, प्रमोद अनुरागी ने बताया कि अभी तक प्रतिदिन एक पिकअप सेब शहर की मंडी में आता था लेकिन शुक्रवार को तीन पिकअप सेब मंगाए गए। प्रति पिकअप में ढाई टन माल आता है। ऐसे मे नवरात्र पर साढ़े सात टन सेब की बिक्री होगी। 60 से 100 रुपये किलो बिकने वाले सेब 100 से 140 रुपये में बिक रहा हैं वहीं, एक पिकअप केले की प्रतिदिन खपत होगी। केले के दामों में भी इजाफा हुआ है।


सुबह 5 से रात्रि 11.25 बजे तक रहेगा शुभ मुहुर्
शक्तिपीठ मां बड़ी चन्द्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि शनिवार को नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है। अस्थाई पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने का शुभ मुहुर्त सुबह पांच बजे से रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक है। माहौल भक्तिमय रहेगा। पूरे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed