{"_id":"66a2b30b8dd4e868b5012325","slug":"operator-suspended-for-traveling-without-ticket-drivers-route-changed-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107973-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना टिकट यात्रा कराने पर परिचालक निलंबित, चालक का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना टिकट यात्रा कराने पर परिचालक निलंबित, चालक का रूट बदला
Fri, 26 Jul 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद से लखनऊ जा रही महोबा डिपो की बस में चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल को 14 यात्री बिना टिकट मिले थे।
मामले में परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि चालक का रूट बदल दिया गया है। इसकी जांच जारी है। यदि चालक भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
महोबा डिपो की बस 22 जुलाई को महोबा से लखनऊ जा रही थी। प्रवर्तन दल में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और सहायक निरीक्षक अभिषेक मिश्रा चेकिंग कर रहे थे। प्रवर्तन दल ने इंगहौटा के पास बस को रुकवा कर चेकिंग की। तब 14 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले।
हमीरपुर एआरएम रामप्रताप साहू ने चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महोबा डिपो के प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में परिचालक लक्ष्मण दुबे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, चालक कौशल किशोर का रूट बदल दिया गया है। (संवाद)