फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Opened five gates of Lahchura dam, released 55 thousand cusecs of water

Mahoba News: लहचूरा बांध के पांच फाटक खोले, 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Opened five gates of Lahchura dam, released 55 thousand cusecs of water
पनवाड़ी (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रविवार को सिंचाई विभाग ने पांच फाटक खाेल दिए। बांध से 55 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। जिससे धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ में स्थित बान-सुजारा बांध पूरी भंडारण क्षमता के साथ भर गया। बांध का पानी यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में छोड़ा गया। लहचूरा बांध में पहले से ही पर्याप्त पानी मौजूद है। अब और अधिक पानी आ जाने से लहचूरा बांध के बढ़ते जलस्तर को लेकर महोबा जिले के सिंचाई विभाग के अफसर अलर्ट हो गए। पानी की निकासी को लेकर रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर लहचूका बांध के पांच फाटक खोले गए। लहचूरा बांध से 55 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। जिससे धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया। धसान नदी के किनारे स्थित गांव काशीपुरा, धरवार, लिलवा, बीहट, नगारा, बराना आदि गांवों में अलर्ट जारी किया गया। यहां के निवासियों, मछुवारों, चरवाहों आदि सेेेे कहा गया है कि वह नदी के किनारे न जाएं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विनय कुमार का कहना है कि बांध का जलस्तर बढ़ने से धसान नदी में पानी छोड़ा गया है। आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed