फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   OPD full of patients with fever and skin diseases

Mahoba News: बुखार व त्वचा रोग के मरीजों से ओपीडी फुल

Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
OPD full of patients with fever and skin diseases
फोटो 07 एमएएचपी 08 परिचय-जिला अस्पताल में पर्चा कटवाने को लेकर कतार में लगे मरीज और तीमारदार। स
-तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसमी बीमारियों ने पसारे पैर
विज्ञापन

फोटो 07 एमएएचपी 08 परिचय-जिला अस्पताल में पर्चा कटवाने को लेकर कतार में लगे मरीज और तीमारदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मौसम के बदलते तेवर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। उमस, बारिश व तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का असर बढ़ गया है। ऐसे में बुखार और त्वचा रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को इस तरह के रोगियों से फुल रही।

शुक्रवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर व डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। मौसमी बुखार से पीड़ित 200 से अधिक मरीज फिजीशियन के पास पहुंचे जबकि त्वचा रोग के 100 मरीजों ने उपचार कराया। इसके अलावा सर्दी, खांसी, वायरल संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डाॅ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि मौसम को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीएं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। जरूरत पड़ने पर पैथालॉजी में ब्लड की जांच जरूर कराएं। ताकि बीमारी का स्पष्ट पता चल सके व उसी के अनुसार इलाज हो सके। उन्होंने मरीजों को सावधानी बरतने और बारिश के मौसम में भींगने पर गीले कपड़े शीघ्र बदलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed