फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Online admission started in Rajarshi Tandon University course

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के कोर्सस में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ

Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Online admission started in Rajarshi Tandon University course
महोबा। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने विभिन्न कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। एमएसडब्ल्यू, एमए शिक्षा शास्त्र, योगा, पत्रकारिता में डिप्लोमा के साथ अन्य उपयोगी कोर्स व निजी बीए के लिए यूपीआरटीओयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी हार्डकॉपी अध्ययन केंद्र में जमा करानी होगी।
विज्ञापन

यूपीआरटीओयू अध्ययन केंद्र व वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि यूपीआरटीओयू से कोर्स करने वाले सभी छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। बताया कि बीयू झांसी ने भी बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कर सकते हैं। मेरिट सूची जारी होने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज में संचालित कोर्सों में बीए में 720, बीएससी बायो व गणित वर्ग में 160-160, बीकॉम में 240, एमकॉम में 60, एमए हिंदी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र में 60-60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed