फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   one more labour get positive

क्वारंटीन केंद्र में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव श्रमिक

Tue, 26 May 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
one more labour get positive
क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
फोटो परिचय-7-क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी।
विज्ञापन

क्वारंटीन श्रमिक कोरोना पॉजिटिव
जिले में सात प्रवासी श्रमिक और तीन कर्मचारी मिले चुके पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में एक और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। अब तक कुल 10 कोरोना पॉजिटिव के मामले आ चुके हैं। मंगलवार को क्वारंटीन एससीएसटी छात्रावास में एक प्रवासी मजदूर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज बांदा के आईसोलेशन वार्ड में भेजकर क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज करने के बाद सील करा दिया है।
गाजियाबाद से 22 मई को विशेष ट्रेन द्वारा रेलवे स्टेशन महोबा आए 240 श्रमिकों में से जिले के 71 श्रमिकों को सरस्वती विद्या मंदिर व एससीएसटी छात्रावास में भेजा दिया गया। एससीएसटी छात्रावास में प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजीटिव मिला है। इससे क्वारंटीन केंद्र में ठहरे प्रवासी सहमे हुए हैं। डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव और सीएमओ डॉ. सुमन ने क्वारंटीन केंद्र पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव ग्रामीण को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेजा। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर क्वारंटीन केंद्र में दो दिन पहले पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को उसी केंद्र में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कस्बा खरेला निवासी एक युवक गाजियाबाद में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में फंस जाने के कारण 22 मई को विशेष ट्रेन से महोबा रेलवे स्टेशन आया था। जहां से उसे क्वारंटीन केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर पहुंच गया था। अब खरेला निवासी युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने विशेष ट्रेन से आने वाले श्रमिकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
मई में मिले दस कोरोना पॉजिटिव
महोबा। जिले में मई माह में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से एक की झांसी में मौत हो चुकी हैं। दो ठीक होकर घर लौट आए जबकि सात कोरोना पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज बांदा में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एक मई को जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 मई को एसबीआई महोबा के बैंककर्मी रणविजय सिंह वर्मा उर्फ अंकित वर्मा कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसकी 14 मई को मौत हो गई। 18 मई को पनवाड़ी के रिछा गांव में प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला। 24 मई को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र में पांच और 26 मई को इसी केंद्र में एक और कोरोना पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed