{"_id":"57b352884f1c1b4e446ebd59","slug":"one-million-trees-planted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख पौधे रोपे
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पौधे रोपते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक वृक्षारोपण दिवस मनाया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। जिले में एक लाख पौधे रोपे गए। विकास खंड पनवाड़ी में 25 हजार, ब्लाक जैतपुर में 35 हजार तथा ब्लाक चरखारी व कबरई में 20-20 हजार पौधे लगाए गए। सामाजिक पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने कलेक्ट्रेट
परिसर में पौधे रोप कर किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, सीडीओ एके सिंह मौजूद रहे। डीएम ने ग्राम चांदो के प्राइमरी विद्यालय परिसर, पचपहरा शहीद स्मारक तथा सूपा में ग्राम समाज की भूमि पर पौधे रापित कराए। सीडीओ ने विकासखंड जैतपुर प्रांगण में पौध रोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश
यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पहलवान सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सीडीओ सहित जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत बगरौन के जूनियर हाई स्कूल, रिवई के जूनियर हाईस्कूल व ग्राम समाज की भूमि पर पौधे रोपित किए। पौधे उद्यान एवं वन विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए थे।