{"_id":"5e9c8c138ebc3e76b14a4f48","slug":"one-lakh-rupees-burnt-to-ashes-due-to-house-fire-mahoba-news-knp5560549155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से एक लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से एक लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के ग्राम बम्हौरीकाजी गांव में चूल्हे की चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देखकर ग्रामीण एकजुट हो गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मकान में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है।
ग्राम बम्हौरीकाजी निवासी महेेश वर्मा शनिवार की शाम खेतों पर गया था जबकि पत्नी घर पर थी। खाना बनाने के बाद पत्नी कमरे में चली गई। तभी चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देखकर परिजन बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाई लेकिन तब तक मकान में रखा खाद्यान, कपड़े, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि आग की घटना में करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मामले से अवगत कराया है।