{"_id":"61ae576c57dcf111963d2a95","slug":"one-crore-will-electrify-rural-areas-mahoba-news-knp6681071128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युतीकरण, किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युतीकरण, किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
महोबा। जिले की चरखारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए जल्द विद्युत कनेक्शन मिल सकेंगे। जैतपुर, पनवाड़ी और चरखारी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लिए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक करोड़ रुपये की धनराशि विद्युत विभाग को मुहैया कराई है। विद्युतीकरण का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
चरखारी विधायक ने बताया कि किसानों की फैक्टरी उसके खेत हैं और अब इस फैक्टरी को मजबूत करने का काम उनकी निधि से कराया जा रहा है। चरखारी विधानसभा के मुढारी में 600 मीटर, बुढ़ेरा में 800 मीटर की दो लाइनें और लमौरा में एक किलोमीटर तक 11 हजार केवी की लाइन लगाकर कार्य पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक पनवाड़ी के ब्यारजो, लाड़पुर और महुआ बांध में भी एक किलोमीटर तक विद्युत लाइन के कार्य की कार्ययोजना बनाई गई है। जैतपुर के ग्राम मवईया में शारदा माता मंदिर तक 11 हजार केवी की लाइन का काम होगा। भरवारा में भी एचटी लाइन बिछाई जाएगी। गौरहारी से मौजा लोहारी तक एचटी लाइन पहुंचाने का लक्ष्य है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।