फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the orders of the court, an FIR was lodged against seven people for assaulting a couple.

Mahoba News: दंपती से मारपीट में कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 29 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, an FIR was lodged against seven people for assaulting a couple.
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में तीन माह पहले दंपती से मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करहराकलां गांव निवासी जाहिर सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 की शाम चार बजे वह अपनी पत्नी अवधरानी के साथ घर पर था। इस दौरान गांव के मोहनलाल, अनुरोध, खलक सिंह, सुखरानी, जयंती, दीपा व अर्चना लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। कहा कि हमारे खेत में पानी कैसे छोड़ दिया। विरोध करने पर सभी ने हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी को पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली व पुलिस उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed