फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the new moon day of Falgun, the Bundelas circumambulated Gorakhgiri.

Mahoba News: फाल्गुन अमावस्या पर बुंदेलों ने गोरखगिरि की लगाई परिक्रमा

Tue, 17 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the new moon day of Falgun, the Bundelas circumambulated Gorakhgiri.
महोबा। फाल्गुन अमावस्या पर मंगलवार को आध्यात्मिक आस्था के केंद्र गोरखगिरि पर्वत की बुंदेलों ने पांच किमी लंबी परिक्रमा लगाकर बुंदेलखंड की खुशहाली की कामना की। परिक्रमा के बाद शिवतांडव मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य पर भक्तों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

परिक्रमा शिवतांडव से शुरु होकर पठवा के हनुमान मंदिर, कबीर आश्रम, सकरे सन्या, भूतनाथ आश्रम, काली माता, छोटी चंद्रिका, नागौरिया, काल भैरव होते हुए वापस शिवतांडव में संपन्न हुई। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि गोरखगिरि पहाड़ गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली रहा है। 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण ने इस पहाड़ पर कुछ समय बिताया। रामकुंड और सीता रसोई आज भी इसके प्रमाण हैं। यही वजह है कि गोरखगिरि चित्रकूट के कामदगिरि की तरह पुण्य फलदायी है। परिक्रमा में दिलीप जैन, अवधेश गुप्ता, डाॅ. देवेंद्र पुरवार, मनीष जैदका, गया प्रसाद, महेंद्र, प्रेम, प्रहलाद, नीरज पुरवार, अमित शिवहरे, राजेश शुक्ला, चंद्रभान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed