{"_id":"6acbd819c8e450120d05c314","slug":"on-the-first-day-devotees-worshipped-goddess-shailaputri-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129574-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पहले दिन भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पहले दिन भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 02 परिचय-मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं व युवतियां। संवाद
महोबा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी चंद्रिका और मदारन देवी मंदिर में नव दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हो गया।
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी, शारदा देवी, गायत्री मंदिर, सिंहवाहिनी समेत प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी चंद्रिका मंदिर में सर्वाधिक भीड़ होने के चलते 500 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई। महोबा के अलावा बुंदेलखंड व मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका। साथ ही यहां लगे मेले का आनंद लिया।
चरखारी संवाद के अनुसार प्राचीन मदारन देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। सुरक्षा को लेकर मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं घरों में कन्या भोज और धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बढ़े फलों के दाम
नवरात्र के चलते फलों के दामों में वृद्धि हो गई है। सेब व अनार के दाम 120 रुपये से बढ़कर 180 से 200 रुपये तक पहुंच गए हैं। केले 40 रुपये प्रति दर्जन से 60 से 70 रुपये में बिक रहे हैं। फल दुकानदार विजय ने बताया कि त्योहार पर मांग बढ़ने से फलों के दामों में वृद्धि हुई है। अभी और दाम बढ़ने की आशंका है।