फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On opposing piracy killing farmer

चोरी का विरोध करने पर किसान की हत्या

Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
On opposing piracy killing farmer
murder
 थाना क्षेत्र के गांव सतौरा में दो घरों से डेढ़ लाख रुपये का सामान चुराकर जा रहे बदमाशों से टोकने व विरोध करने पर एक किसान पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरन चीखपुकार सुनकर आसपास के किसानों को आता देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


गांव सतौरा निवासी घनश्याम व उसके पड़ोसी रामपाल यादव के घर में घुसकर बीती रात बदमाशों ने करीब 26 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। बाद में एक खेत के पास बक्से खोलकर सामान निकाल रहे थे। तभी खेत में सो रहा इसी गांव का किसान शारदा प्रसाद खटपट की आवाज सुनकर जाग गया। बदमाश होने की आशंका मे शारदा प्रसाद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही बदमाशों को ललकारने लगा। अपनी तरफ किसान को आता देख बदमाश सामान समेटकर लेकर जाने लगे। तभी वहां पहुंचे किसान ने इसका विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों उसकी लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस बीच अन्य खेतों में मौजूद लोग जागे और घटनास्थल की ओर दौड़े। यह देख बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंचे अन्य किसानों ने शारदा प्रसाद की हत्या की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे पृहलाद ने घटना की रिपोर्ट थाना महोबकंठ में अज्ञात बदमाशों केेे  खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। वहीं चोरी के बाद टोकने पर किसान की हत्या करने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed